नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को राज्यसभा में करारा झटका लगा है। पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इन नेताओं के नाम बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। इन सात सांसदों के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी की कुल संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें पांच सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं। इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने सार्वजनिक रूप से बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, जो अब आधिकारिक मंजूरी के बाद और भी बढ़ गई है। इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में स्थिति काफी कमजोर हो गई है। अब पार्टी के पास महज तीन सांसद ही शेष रह गए हैं, जिनमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटनाक्रम को गैर-कानूनी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दल.बदल नियमों के खिलाफ है और संबंधित सांसदों की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उनका कहना है कि बीजेपी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इन सांसदों को अपने पाले में लिया है। हालांकि इन सभी आपत्तियों के बावजूद राज्यसभा चेयरमैन द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह बदलाव अब औपचारिक रूप से लागू हो चुका है।
Trending
मसूरी ट्रैफिक अव्यवस्था: कोर्ट ने बहु-विभागीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप: सुरक्षा घेरे के बीच अधिवक्ता ने खुद को उड़ाया, सदमे में नैनीताल का कानूनी जगत
चुनावों में वोट की ताकत से जवाब देंगी महिलाएं: रेखा आर्य ने विपक्ष के 'दोहरे रवैये' पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आश्वासन: उत्तराखंड के हितों और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है केंद्र
बड़े दल-बदल के बाद राज्यसभा में आप के सिर्फ 3 सांसद बचे
नैनीताल कलेक्ट्रेट घटना: मृत मिले वकील, पुलिस जांच तेज
सस्टेनेबल टूरिज्म के साथ बनेगी नई पहचान: पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाकर बढ़ेगा उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम का 'यू-टर्न': कल से तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं