नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। दरअसल, यहां उत्तम नगर इलाके में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उत्तम नगर जेजे कॉलोनी ए ब्लॉक में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में तरुण नाम के युवक को गंभीर चोटें आई थी, जिसकी गुरुवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उत्तम नगर थाने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के हंगामा शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक फिलहाल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश किया जा रही है। जानकारी के मुताबिक गली में छोटे-छोटे बच्चे आपस में एक दूसरे पर बैलून फेंक कर होली खेल रहे थे। इसी दौरान तरुण के परिवार की 7 साल की एक बच्ची ने बैलून में पानी भरकर गली में दूसरे बच्चों पर फेंका, तभी वह बैलून ठीक तरुण के घर के बगल में रहने वाली एक दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर जाकर लग गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। तरुण के परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों से घटना के लिए माफी भी मांग ली थी। इसके बाद उन्हें लगा कि अब विवाद खत्म हो गया है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और तरुण के परिजनों पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि सभी के हाथों में लाठी डंडे और हॉकी थे। सभी ने तरुण के घर में घुसकर हमला कर दिया और पड़ोसियों के घर के दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि कोई बीच बचाव के लिए बाहर निकल ना सके। इसी बीच तरुण अपनी बाइक से जिम से अपने घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाता उससे पहले उसके ऊपर सभी ने मिलकर हमला कर दिया। तरुण को गंभीर चोटें आई, जिसको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में तरुण के चाचा को गंभीर चोटे आई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोट लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि तरुण और आरोपियों का घर दोनों अगल-बगल है। घटना के बाद से आरोपी पूरा परिवार समेत मौके से फरार हैं। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि आरोपियों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की है। बाइक में भी तोड़फोड़ की। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया और पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक तरुण का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है और हर तरफ घटना की निंदा हो रही है।
Trending
होली के गुब्बारे को लेकर दिल्ली के उत्तम नगर में भड़की हिंसा
UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट घोषित: IAS, IPS समेत विभिन्न सेवाओं के लिए 958 उम्मीदवार चयनित
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुधार के बीच घनसाली में मातृ मृत्यु ने गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर उठाए सवाल
उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र का ऐतिहासिक विस्तार, होटलों की संख्या दस हजार के पार
साहसिक पर्यटन का नया ठिकाना: टिहरी झील में ‘हिमालयन-O₂ 2026’ महोत्सव से पर्यटन को मिली नई गति
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार: धर्म गार्डियन अभ्यास में घेराबंदी और तलाशी अभियानों की बारीकियां सीख रहे सैनिक
दो चरणों में होगी उत्तराखंड की जनगणना: पहला चरण अप्रैल 2026 और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा संपन्न
चारधाम यात्रा 2026 सुरक्षा अपडेट: प्रत्येक जिले के लिए अलग भीड़ नियंत्रण एसओपी, पुलिस ने कसी कमर