नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर दो बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि अब उन्हें होश आ गया है और उन्होंने डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है। सलीम वास्तिक की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए पांच सेकंड के एक वीडियो में वह अस्पताल के बिस्तर पर आंखें खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वे अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के होश में आने की खबर मिलते ही उनके परिचितों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि घटना वाले दिन सलीम वास्तिक अपने लोनी स्थित दफ्तर में अकेले थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने उन पर कितनी बेरहमी से वार किए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीशान और गुलफाम के रूप में की। इस बर्बर हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर भाइयों का अंत कर दिया है। पहले लोनी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छोटा भाई जीशान मारा गया। इसके बाद इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ में बड़ा भाई गुलफाम भी ढेर हो गया।
Trending
‘टटिरी’ गाना विवाद: हरियाणा महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
होली के गुब्बारे को लेकर दिल्ली के उत्तम नगर में भड़की हिंसा
UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट घोषित: IAS, IPS समेत विभिन्न सेवाओं के लिए 958 उम्मीदवार चयनित
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुधार के बीच घनसाली में मातृ मृत्यु ने गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर उठाए सवाल
उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र का ऐतिहासिक विस्तार, होटलों की संख्या दस हजार के पार
साहसिक पर्यटन का नया ठिकाना: टिहरी झील में ‘हिमालयन-O₂ 2026’ महोत्सव से पर्यटन को मिली नई गति
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार: धर्म गार्डियन अभ्यास में घेराबंदी और तलाशी अभियानों की बारीकियां सीख रहे सैनिक
दो चरणों में होगी उत्तराखंड की जनगणना: पहला चरण अप्रैल 2026 और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा संपन्न
मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
- by Admin
- Mar 06, 2026